Vigyan Kise Kahate Hain : दोस्तों आज हम आप को विज्ञान किसे कहते है के बारे में लेख लिखा है। इस लेख में हमने विज्ञान की परिभाषा, विज्ञान के प्रकार, विज्ञान की प्रमुख शाखाएँ इत्यादी के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।
अक्सर कक्षा 5, 6, 7, 8, 9, 10 विद्यार्तियो को विज्ञान के बारे पूछा जाता है। इसलिए विद्यार्तियो की सहायता के लिए हमने Vigyan Kise Kahate Hain पर लेख लिखा है।

Table of Contents
Vigyan Kise Kahate Hain in Hindi
विज्ञान किसे कहते है :-
प्राकृतिक घटनाओं के परीक्षणों पर आधारित क्रमबद्ध एवं सुव्यवस्थित ज्ञान को ही विज्ञान कहते हैं। विज्ञान को अंग्रेजी में Science कहते हैं साइंस लैटिन शब्द Scientia (साइंसिया) से बना है जिसका अर्थ है जानना अर्थात ज्ञान प्राप्त करना।
विज्ञान शब्द संस्कृत के विज्ञानम् (वि + ज्ञा + ल्युट् ) शब्द से बना हैं जिसका अर्थ हैं विशेष ज्ञान।
ऋग्वेद में विज्ञान शब्द का उल्लेख है-
प्राकृतिक घटनाओं का अध्ययन करके उसे प्रयोगों एवं परीक्षणों द्वारा प्रमाणित करना।
प्रयोग एवं परीक्षणों से निष्कर्ष निकाल कर उससे मानेंगे जीवन को सुख में और उत्कृष्ट बनाना।
Vigyan Ke Prakar
विज्ञान को अनेक भागों में वर्गीकृत किया गया है जैसे कि रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, इत्यादि है।
(1) प्राकृतिक विज्ञान :- प्रकृति और भौतिक दुनिया का व्यवस्थित ज्ञान होता है, या फ़िर इसका अध्ययन करने वाली इसकी कोई शाखा। असल में विज्ञान शब्द का उपयोग लगभग हमेशा प्राकृतिक विज्ञानों के लिये ही किया जाता है।
(2) भौतिक विज्ञान :- प्राचीन काल से भौतिक शब्द का प्रयोग वेदों में किया जाता रहा है। जिसका अभिप्राय “प्राकृतिक” इसी से भौतिक शब्द की उत्पत्ति हुई है शब्द Physics ग्रीक शब्द Fusis से बना है जिसका अभिप्राय है प्रकृति।
भौतिक विज्ञान, विज्ञान की वह शाखा है जो प्रकृति एवं प्राकृतिक घटनाओं की व्याख्या करती है। दैनिक जीवन जीवन में होने वाले अनेक प्राकृतिक घटनाएं जैसे वर्ष के मौसम, बादलों का बनना, वर्षा का होना आदि की व्याख्या भौतिक विज्ञान के आधार पर दी गई है।
भौतिकी में अधिकतम संभव शुद्धता के साथ मात्राओं को मापने के प्रयास किए जाते हैं इसलिए भौतिकी को मापन का विज्ञान भी कहते हैं।
- भौतिक विज्ञान का पितामह आइजैक न्यूटन को कहा जाता है।
- आधुनिक विज्ञान का पितामह अल्बर्ट आइंस्टीन को कहा जाता है।
- भौतिक विज्ञान के कार्यक्षेत्र में यांत्रिकी, ऊष्मा गतिकी, विद्युत चुंबकत्व, ध्वनि विज्ञान, प्रकाशिकी, अपेक्षित क्वांटम यांत्रिकी, परमाणु भौतिकी, नाभिकीय भौतिकी, इत्यादि आते हैं।
(3) रसायन विज्ञान :– यह विज्ञान की वह शाखा है। जिसके अंतर्गत पदार्थों के मौलिक अवयवों -परमाणुवो, अणु और उनके रूपांतरण का अध्ययन किया जाता है। विश्व में उपलब्ध पदार्थों की संरचना, गुणधर्म, उनका संश्लेषण और पारस्परिक अभिक्रिया में होने वाले परिवर्तनों का ज्ञान रसायन विज्ञान है।
- रसायन विज्ञान का विस्तृत वर्णन आधुनिक भारत में रसायन शास्त्र के पितामह कहे जाने वाले आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय द्वारा सन 1901 में लिखित “हिस्ट्री ऑफ हिंदू केमिस्ट्री” नामक पुस्तक में किया गया है।
- रसायन विज्ञान की उपयोगिता कृषि के क्षेत्र में, औद्योगिक विकास के क्षेत्र में, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के क्षेत्र में, जीव विज्ञान के क्षेत्र में, उपयोगी है।
- आधुनिक रसायन का पिता “लेवासिये” को कहा जाता है
- रसायन विज्ञान की शाखाओं में कार्बनिक रसायन, अकार्बनिक रसायन, जैव रसायन, भौतिक रसायन, विश्लेषणात्मक रसायन आदि प्रमुख है।
(3) जीव विज्ञान:- जीव विज्ञान विज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतर्गत हम सजीवों के बारे में एवं उनकी संपूर्ण क्रियाओं के बारे में अध्ययन करते है।
- जीव विज्ञान में हम निडोलॉजी, अपोलोजि, थेरेपी, डेमोग्राफी, पोमोलॉजी इत्यादि का अध्ययन करते हैं।
- “अरस्तु” को जीव विज्ञान का पिता कहा जाता है।
- जीव विज्ञान के 3 भाग होते है।
- वनस्पति विज्ञान :- इसमें पेड़ पोधो का अध्ययन किया जाता है। जिसमे पौधों के जीवन, इनके द्वारा उत्पन्न होने वाली ऑक्सीजन उनके जीवन चक्र और पर्यारवण पर होने वाले उनके प्रभाव के बारे में अध्ययन करते हैं। “थियोफ्रेस्टससी’’ को वनस्पति विज्ञान का जनक कहा जाता है !
- जन्तु विज्ञान : – इसमें जीव जंतुओं का अध्ययन किया जाता है। बल्कि यूँ कहें की इसमें सिर्फ जीवों का ही नहीं बल्कि उनके वर्गीकरण, उनके जीवन का इतिहास, उनकी शारीरिक बनावट, उनका खान पान और उनके विकास के बारे में जानकारी इकट्ठा की जाती है। “अरस्तु “को ही जन्तु विज्ञान का जनक कहा जाता है ।
- सूक्ष्मजीव विज्ञान :– इसमें सूक्ष्मजीव का अध्ययन किया जाता है। “अ.वी.ल्यूवेन्हॉक” को सूक्ष्मजीव विज्ञान का जनक कहा जाता है।
(4)चिकित्सा विज्ञान :- चिकित्सा विज्ञान का सम्बन्ध मानव शरीर को निरोग रखने, रोग हो जाने पर रोग से मुक्त करने अथवा उसका इलाज करने तथा आयु बढ़ाने से है।
यूनानी आयुर्वेद के जन्मदाता हिप्पोक्रेटीज थे।
यह भी पढ़ें –
हिंदी में आवर्त सारणी | Periodic Table In Hindi
गलनांक किसे कहते है | Galnank Kise Kahate Hain
विस्थापन किसे कहते हैं | Visthapan Kise Kahate Hain
गति किसे कहते है | Gati Kise Kahate Hain
हम आशा करते है कि हमारे द्वारा लिखा Vigyan Kise Kahate Hain गया आपको पसंद आयी होगा। अगर यह लेख आपको पसंद आया है तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ शेयर करना ना भूले। इसके बारे में अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।भारतीय विज्ञान का इतिहास
thanks, bahut hi aasaan bhasha me likha hai aapne achchhe se samajh me aa gya
https://www.inclusivescience.in/