सुकन्या समृद्धि योजना :- जब आपके घर में एक नन्ही सी बिटिया जन्म लेती है तो तो आपके ऊपर उसके भविष्य के लिए जैसे कि उसकी पढ़ाई, उच्च शिक्षा उसकी शादी उसका करियर इत्यादि की जिम्मेदारी भी आपके कंधों पर आ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने Sukanya Samriddhi Yojana की शुरुआत की। केंद्र सरकार ने यह योजना केवल बेटियों के लिए ही बनाई है जिसमें केंद्र सरकार के द्वारा बेटियों के लिए छोटी-छोटी बचत योजना है जिससे बेटियों की भविष्य में यह बचत उनके भविष्य के लिए काम आए।
Table of Contents
सुकन्या समृद्धि योजना | Sukanya Samriddhi Yojana
सुकन्या समृद्धि योजना 2023 :- सुकन्या योजना केंद्र सरकार के द्वारा शुरू की गई केंद्र सरकार का मुख्य उद्देश्य इस योजना के द्वारा हमारे देश की बेटियों का भविष्य उज्जवल करना है। इस योजना के तहत केवल बेटियों का ही खाता खोला जा सकता है। आप यह खाता अपने किसी नजदीकी पोस्ट ऑफिस या बैंक में जाकर खुलवा सकते हैं।

सरकार ने इस योजना को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत शुरू की जिसमें सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत 10 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं के नाम से उसके माता-पिता एक खाता खुलवाते हैं । जो ₹250 से शुरू होकर 150000 तक की हो सकती है। इस बचत का उपयोग अभिभावक अपनी बेटी के भविष्य के लिए एकत्रित कर सकते हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना की जानकारी
सुकन्या योजना डिटेल्स :- सुकन्या समृद्धि योजना की निम्न जानकारी नीचे दी गई है।
- इस योजना हेतु बालिका की अधिकतम आयु 10 वर्ष हो सकती है।
- सालाना न्यूनतम निवेश राशि 1000 रुपए तथा अधिकतम निवेश राशि ₹150000 है।
- इस योजना के अंतर्गत प्रीमियम राशि 15 वर्ष तक जमा करवानी होगी तथा इस स्कीम की परिपक्वता अवधि 21 वर्ष है।
- अगर आप प्रीमियम राशि मासिक दे रहे हैं तो आपको हर माह की 1 तारीख को राशि जमा करानी होगी और यदि आप प्रीमियम राशि सालाना दे रहे हैं तो आपको यह राशि प्रतिवर्ष 1 अप्रैल को जमा करानी होगी।
- बालिका की आयु 18 वर्ष पूरी होने पर उसकी उच्च शिक्षा की पढ़ाई के लिए आप 50% राशि निकलवा सकते हैं ।
- सुकन्या समृद्धि योजना का बचत खाता आप दूसरी जगह भी ट्रांसफर करवा सकते हैं।
- यदि लड़की बालिक होने के बाद अपना खाता कुछ चलाना चाहती है तो उसे यह विकल्प भी इस योजना में दिया जाता है।
- इस योजना का लाभ आप अपनी गोद ली हुई बालिका के लिए भी कर सकते हैं।
- वर्तमान में इसकी ब्याज दर 7.60% है।
सुकन्या योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज
सुकन्या योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज :- यदि आप अपनी बेटी के भविष्य के लिए सुकन्या योजना के तहत उसके भविष्य के लिए कुछ बचत जमा करना चाहते हैं तो और आप सुकन्या योजना में अपनी बेटी का आवेदन करवाना चाहते हैं तो आपको निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी इन दस्तावेजों को लेकर आप अपने पोस्ट ऑफिस या नजदीकी किसी बैंक में जाकर सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खुलवा सकते हैं।
- सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाने के लिए बालिका का जन्म प्रमाण पत्र।
- माता-पिता का आधार कार्ड और पैन कार्ड।
- बालिका की आयु 10 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
सुकन्या समृद्धि योजना में पैसा कैसे जमा करें
सुकन्या समृद्धि योजना में आपको 15 वर्ष तक पैसा जमा कराना होता है। सुकन्या समृद्धि योजना में 15 वर्ष तक पैसा जमा होने वाला है। इसीलिए आपको यह पता होना चाहिए की पैसा कैसे जमा होगा। यदि आपकी क़िस्त मासिक है, तो साल में 12 न्यूनतम किस्ते जमा करनी पड़ेगी। और सालाना में एक क़िस्त जमा होगी। इसीलिए हम आप इन सब भागदौड़ से बचने के लिए जमा करने के सभी साधनो के अलावा कुछ ऐसे आसान तरीके भी बतायंगे जिसमे आप घर बैठे आसानी से जमा कर सकते हो।
- नगद
- चेक
- डिमांड ड्राफ्ट
- ऑनलाइन (ई-ट्रांसफर) *यदि उपलब्ध हो।
सुकन्या योजना कैलकुलेटर
सुकन्या समृद्धि योजना हेतु प्रीमियम राशि की गणना कैसे करें ;-
sukanya samriddhi yojana calculator : नीचे सुकन्या योजना का चार्ट दिया गया है, जिसमे माना उदहारण के लिए कोई माता पिता अपनी बेटी के नाम प्रति वर्ष रू.100000/- रुपये जमा करते है, तो उन्हें 21 वर्षो में Maturity (अवधि पूरी होने पर) कुल कितनी धनराशि प्राप्त होगी। यहां उदारहण के लिए माना किसी बालिका का जन्म 2015 में हुआ था, उसके माता-पिता द्वारा वर्ष 2015 से ही प्रति वर्ष रू.100000/- इस योजना के तहत जमा करने शुरू कर दिए। इस प्रकार उन्हें कुल 15 वर्षो तक (2029) तक प्रीमियम देना होगा। जिसका कुल प्रीमियम रुपये 150000/- जमा होगा। इसके बाद वर्ष 2035 बालिका को कुल 4395380.96/- रुपये की धनराशि प्राप्त होगी। विस्तृत चार्ट निचे दिया गया है।
वित्तीय वर्ष | प्रतिवर्ष जमा राशि (₹) | अर्जित ब्याज (₹) | साल के अत में कुल राशि |
2015 | 100000 | 7600 | ₹107600 |
2016 | 100000 | 15777.6 | ₹223377.6 |
2017 | 100000 | 24576.70 | ₹347954.30 |
2018 | 100000 | 34044.53 | ₹481998.82 |
2019 | 100000 | 44231.91 | ₹626230.73 |
2020 | 100000 | 55193.54 | ₹781424.27 |
2021 | 100000 | 66988.24 | ₹948412.52 |
2022 | 100000 | 79679.35 | ₹1128091.87 |
2023 | 100000 | 93334.98 | ₹1321426.85 |
2024 | 100000 | 108028.44 | ₹1529455.29 |
2025 | 100000 | 123838.60 | ₹1753293.89 |
2026 | 100000 | 140850.34 | ₹1994144.23 |
2027 | 100000 | 159154.96 | ₹2253299.19 |
2028 | 100000 | 178850.74 | ₹2532149.93 |
2029 | 100000 | 200043.39 | ₹2832193.32 |
2030 | 0 | 215246.69 | ₹3047440.01 |
2031 | 0 | 231605.44 | ₹3279045.45 |
2032 | 0 | 249207.45 | ₹3528252.91 |
2033 | 0 | 268147.22 | ₹3796400.13 |
2034 | 0 | 288526.41 | ₹4084926.54 |
2035 | 0 | 310454.42 | ₹4395380.96 |
सुकन्या समृद्धि योजना के लाभ
Sukanya Samriddhi Yojana में निवेश के लाभ :- बेटी बचाओ, बेटी पढाओ योजना के हिस्से के रूप में शुरू की गई सुकन्या समृद्धि योजना कई प्रकार के लाभ प्रदान करती है। इस योजना के कुछ प्रमुख लाभ इस प्रकार हैं:
- अधिक ब्याज दर– PPF जैसी अन्य सरकार समर्थित कर बचत योजनाओं की तुलना में SSY बेहतर ब्याज दर वाली योजना है। इस योजना में अभी यानी वित्तीय वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही के मुताबिक 7.6% की दर से ब्याज दिया जा रहा है।
- गारंटीड रिटर्न– चूंकि सुकन्या समृद्धि योजना सरकार समर्थित योजना है, इसलिए यह गारंटीड रिटर्न प्रदान करती है।
- टैक्स बेनिफिट– सुकन्या समृद्धि योजना की धारा 80C के तहत सालाना 5 लाख रु. तक टैक्स में छूट मिलती है।
- अपनी सहूलियत के मुताबिक निवेश करें – कोई भी व्यक्ति एक वर्ष में न्यूनतम 250 रु. और अधिकतम 1.5 लाख रु. प्रतिवर्ष का डिपॉज़िट कर सकता है। यह सुनिश्चित करता है कि आपकी आर्थिक स्थिति चाहे जैसी हो, आप उसी के मुताबिक इस योजना में निवेश कर सकते हैं।
- कंपाउंडिंग का लाभ– सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) एक लंबी अवधि की निवेश योजना है क्योंकि यह वार्षिक कंपाउडिंग (चक्रवृद्धि) ब्याज का लाभ प्रदान करती है। इसलिए, अगर आप कम निवेश भी करते हैं तो आपको लंबी अवधि में शानदार रिटर्न मिलेगा।
- आसानी से ट्रांसफर– सुकन्या समृद्धि अकाउंट का संचालन करने वाले माता-पिता/ अभिभावक के ट्रांसफर के मामले में SSY अकाउंट को देश के एक हिस्से से दूसरे (बैंक/ डाकघर) में स्वतंत्र रूप से ट्रांसफर किया जा सकता है।
सुकन्या समृद्धि योजना में किये गए कुछ महत्वपूर्ण बदलाव
- सुकन्या योजना में न्यूनतम 250 रूपये सलाना जमा करने होते थे, लेकिन अब इस योजना में बदलाव किया गया है, अब यदि आप किसी वर्ष न्यूनतम 250 की राशि किसी कारणवश जमा नहीं कर पाते है, तो आपको मिलने वाली मेट्यूरिटी राशि के व्याज दर में कोई बदलाव नहीं होगा। यानि आप डिफाल्टर घोषित नहीं किये जायेंगें।
- सुकन्या समृद्धि योजना में केवल दो बेटियों का ही अकाउंट खुलवा सकते है, हालाँकि तीसरी बेटी के खाता खोलने का भी प्रावधान था, लेकिन उसका इनकम टेक्स के सेक्शन 80 सी में लाभ नहीं दिया जाता था। लेकिन अब नए बदलाव के अनुसार अब तीसरी बेटी को भी सेक्शन 80सी में टेक्स बेनिफिट दिए जायेंगें।
- सुकन्या समृद्धि का अकाउंट पहले केवल दो कारण से प्री-मेट्योर (समय से पूर्व) बंद किया जा सकता था, पहला यदि किसी बच्ची की असमय मृत्यु हो जाती थी, जबकि दूसरा यदि बेटी की विदेश में शादी (एनआरआई) हो जाती थी, लेकिन अब इस नियम में भी बदलाव किया गया है, अब सुकन्या समृद्धि का अकाउंट कुछ और कारणों से भी बंद किया जा सकता है, जैसे – यदि बेटी को कोई खतरनाक बीमारी हो जाने पर या माता पिता की मृत्यु हो जाने पर भी सुकन्या समृद्धि के अकाउंट को बंद करवाया जा सकता है।
- अगला बदलाव खाते के सञ्चालन को लेकर है, पहले कोई भी लड़की 10 वर्ष पुरे होने पर ही खाते का सञ्चालन कर सकती थी, लेकिन अब इस नियम में भी बदलाव किया गया है, अब कोई भी लड़की 18 वर्ष की होने पर अपने सुकन्या समृद्धि खाते का सञ्चालन कर पायेगी
सुकन्या समृद्धि योजना में 1000 जमा करने पर कितना मिलेगा
1000 महीने जमा करने पर इतना मिलेगा
- 1 साल में कुल 12000 रूपए जमा होता है।
- 15 साल में कुल जमा राशि 1,80000 रूपए होता है।
- 21 साल होने पर जमा राशि मिलकर आपको 5,09000 रूपए के लगभग मिलेगा।
यह भी पढ़ें –
बिजली बिल अधिक आने पर शिकायत पत्र | Bijli Bill Application
हम आशा करते है कि हमारे द्वारा लिखा गया Sukanya Samriddhi Yojana आपको पसंद आयी होगा। अगर यह लेख आपको पसंद आया है तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ शेयर करना ना भूले। इसके बारे में अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।