Rajasthan Ki Rajdhani Kya Hai :- दोस्तों आज हम आप को हिंदी में राजस्थान की राजधानी के बारे में लेख लिखा है। इस लेख में हमने हिंदी में राजस्थान की राजधानी क्या है, राजस्थान का भौगोलिक के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।
अक्सर विद्यार्तियो को राजस्थान की राजधानी कहां है के बारे पूछा जाता है। इसलिए विद्यार्तियो की सहायता के लिए हमने Rajasthan Ki Rajdhani लिखा है।
दोस्तों हम आपकी जानकारी के लिए आपको बता दे भारत देश में कुल 28 राज्य व 9 केंद्र शासित प्रदेश हैं। जिनमें से क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है। इसका क्षेत्रफल 342239.74 वर्ग किलोमीटर है एवं इसकी जनसंख्या 2011 की जनगणना के अनुसार 6.89 करोड़ है।

Table of Contents
Rajasthan Ki Rajdhani Kya Hai
राजस्थान की राजधानी (Rajasthan Ki Rajdhani) :- राजस्थान की राजधानी जयपुर है। जोकि राजस्थान का सबसे बड़ा शहर है। जयपुर की स्थापना 1727 में हुई थी।
राजस्थान की राजधानी जयपुर शहर को गुलाबी नगर पिंक सिटी के नाम से भी जाना जाता है।
जयपुर शहर राजस्थान का सबसे बड़ा शहर है। तथा भारत देश का दसवा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है।
राजस्थान की राजधानी जयपुर भारत की राजधानी नई दिल्ली से 268 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
जयपुर का इतिहास
जयपुर का इतिहास :- आमिर के महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय के द्वारा सन 1727 में जयपुर शहर की स्थापना की गई तभी से ही महाराजा जयसिंह द्वितीय के नाम पर ही इस नगर का नाम जयपुर पड़ा। वर्ष 2019 में यूनेस्को द्वारा जयपुर को वर्ल्ड हेरिटेज सिटी के नाम का दर्जा भी दिया गया है।
जयपुर शहर गुलाबी नगर :- राजस्थान की राजधानी जयपुर को गुलाबी नगर के नाम से भी जाना जाता है। इसके पीछे एक कहानी है जो कि इस प्रकार है। सन 1876 में एक बार इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ प्रिंसेस ऑफ वेल्स और उनके महाराज प्रिंस अल्बर्ट जयपुर आने वाले थे। जिनकी स्वागत के लिए तत्कालीन महाराजा सवाई राम सिंह ने पूरे जयपुर की दीवारों को गुलाबी रंग से रंगवा दिया। क्योंकि महाराजा सवाई मानसिंह इंग्लैंड की महारानी और महाराज का भव्य स्वागत करना चाहते थे।
जब महारानी एलिजाबेथ में जयपुर शहर को गुलाबी रंग से रंगा हुआ देखा तो उनको यह मन को भा गया और उन्होंने जयपुर को पिंक सिटी का नाम दे दिया। तभी से ही राजस्थान की राजधानी जयपुर को गुलाबी नगर के नाम से जाना जाता है।
राजस्थान का भौगोलिक ज्ञान
राजस्थान का भौगोलिक :- यदि बात करे राजस्थान के भौगोलिक स्थिति की तो इसके पश्चिम में पाकिस्तान, दक्षिण पश्चिम में भारत का राज्य गुजरात, दक्षिण पूर्व में मध्य प्रदेश राज्य, उत्तर में पंजाब जो( भारत के अंदर आता है ), उत्तर पूर्व में उत्तर प्रदेश और हरियाणा है। इस राज्य का क्षेत्रफल 132139 वर्ग मील है। अगर बात करें साक्षरता दर की तो वर्ष 2011 की गणना के अनुसार यह 66.11% है।
भौगोलिक विशेषताओं में राजस्थान में पश्चिम में थार मरुस्थल है जो भारत के सबसे प्रसिद्ध मरुस्थल है, साथ ही पश्चिम में घग्गर नदी का अंतिम छोर भी है। अरावली पर्वत श्रेणी जो कि विश्व की पुरातन पर्वत श्रेणियों में प्रमुख है वह राजस्थान में ही है साथ ही वहां की एकमात्र पर्वत श्रेणी भी है। यह पर्यटन का केंद्र है जिसमें माउंट आबू और विश्वविख्यात दिलवाड़ा मंदिर सम्मिलित है।
पूर्वी राजस्थान में दो विश्व प्रसिद्ध बाघ अभयारण्य रणथंभौर और सरिस्का है। केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान एकमात्र ऐसा अभयारण्य है जिसे यूनेस्को द्वारा 1985 में विश्व धरोहर का दर्जा दिया गया है। भरतपुर राजस्थान का सबसे नया संभाग है।
क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान राज्य में जैसलमेर सबसे बड़ा जिला है एवं क्षेत्रफल की दृष्टि से धौलपुर राजस्थान का सबसे छोटा जिला है। यदि बात करें राजस्थान में उद्योगों की तो इसमें सूती वस्त्र उद्योग जो कि राजस्थान की सबसे प्राचीन एवं सुसंगठित उद्योगों में से एक है, चीनी उद्योग, सीमेंट उद्योग जिसमें राजस्थान का पूरे भारत में प्रथम स्थान है, कांच उद्योग एवं ऊन उद्योग जिसमें पूरे भारत का 42% ऊन राजस्थान से मिलता है शामिल है, जो कि राज्य की इकोनामी में योगदान करती है।
राजस्थान की जानकारी
राजस्थान की जानकारी :- राजस्थान राज्य क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत गणराज्य का सबसे बड़ा राज्य है। 26 जनवरी 1950 को इस राज्य का नाम राजस्थान स्वीकृत किया गया था। राजस्थान में एक सदनिय विधान मंडल है। राजस्थान में 200 विधानसभा सीटें हैं। तथा राजस्थान से राज्यसभा की 10 सीटें और लोकसभा की 25 सीटें हैं। राजस्थान का उच्च न्यायालय हाई कोर्ट जोधपुर में स्थित है।
जयपुर पर्यटक स्थल
जयपुर में घूमने की जगह :- जयपुर शहर स्मृति भवन निर्माण परंपरा ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। यह शहर तीन और से अरावली पर्वत माला से घिरा हुआ है। जयपुर शहर भारत भारत के टूरिस्ट सर्किट गोल्डन ट्रायंगल का भी एक हिस्सा है। जिसमें दिल्ली आगरा और जयपुर आते हैं।
भारत का पेरिस स्थल :- जयपुर शहर को इसकी सुंदरता और सजावट के आधार पर इसे भारत का पेरिस भी कहा जाता है। वास्तु शास्त्र के दृष्टिकोण से जयपुर एक परिपूर्ण शहर है। जो कि अपने आप में खास बात है। यह शहर चारों ओर से दीवारों और पारकोटी से घिरा हुआ है। क्योंकि इसके निर्माण के समय इसकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया था।
जयपुर में पर्यटन स्थल :- जयपुर में अनेक पर्यटन स्थल है। जयपुर में प्रवेश करने के लिए 7 दरवाजे बनाए गए थे और बाद में एक और द्वारा बनाया गया जिसे न्यूगेट कहा गया।
जयपुर में निम्न पर्यटक स्थल हैं।
हवा महल :-

जन्तर मन्तर :-

नाहरगढ़ दुर्ग :- यह अदरक पहाड़ी पर होने के कारण जयपुर के मुकुट के समान दिखता है।
इनके अलावा जयपुर में और भी पर्यटक स्थल है जैसे आमेर का किला, सिटी पैलेस, गोविंद देव जी का मंदिर, बीएम बिरला तारामंडल, श्री लक्ष्मी जगदीश महाराज मंदिर, सर्गसूली, रामनिवास बाग आदि शहर के पर्यटन आकर्षण का केंद्र है।
FAQs
जयपुर
गुलाबी नगर
राजस्थान क्षेत्रफल 342239.74 वर्ग किलोमीटर है
यह भी पढ़ें –
भारत के राष्ट्रपतियों की सूची | Indian President List In Hindi
भारत के पड़ोसी देश और उनकी राजधानी और मुद्रा | Bharat Ke Padosi Desh
भारत के राज्य और उनकी राजधानी | Bharat Ke Rajyo Ki Rajdhani
हम आशा करते है कि हमारे द्वारा लिखा गया Rajasthan Ki Rajdhani Kya Hai आपको पसंद आयी होगा। अगर यह लेख आपको पसंद आया है तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ शेयर करना ना भूले। इसके बारे में अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।