केंद्रक क्या है | केंद्रक की संरचना | कोशिका केन्द्रक के कार्य | Nucleus In Hindi

Nucleus In Hindi : दोस्तों आज हम आप को केन्द्रक हिंदी में के बारे में लेख लिखा है। इस लेख में हमने केन्द्रक हिंदी में, कोशिकीय केंद्रक की संरचना , कोशिका केन्द्रक के कार्य इत्यादी के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।

अक्सर कक्षा 9,10,11,12 के विद्यार्तियो को केन्द्रक के बारे पूछा जाता है। इसलिए विद्यार्तियो की सहायता के लिए हमने Function Of Nucleus In Hindi लिखा है।

Nucleus Meaning In Hindi


Meanings of Nucleus in Hindi

  1. केंद्र
  2. केन्द्र
  3. केन्द्रक
  4. नाभिक

केन्द्रक (nucleus) :- कोशिका द्रव्य में स्थित वह संरचना जो जीवद्रव्य की क्रियाओं को संचालित करता है अर्थात कोशिका का नियंत्रण करता है केंद्रक कहलाता है |

Nucleus In Hindi

यह अधिकतर गोलाकार या अंडाकार होता है। हरी शेवालो में यह अन्यथा आकृति का होता है। इसका व्यास 5u – 20u तक होता है। केंद्र का आकर गुणसूत्रों की संख्या कोशिका की क्रियात्मक अवस्था कोशिका द्रव्य की मात्रा पर निर्भर करता है। केंद्रक एवं कोशिका द्रव्य के आयोजन में एक निश्चित अनुपात होता है। एक कोशिकाओं में एक ही केंद्रक पाया जाता है , परन्तु कुछ सजीवो में एक से अधिक केन्द्रक भी पाये जाते है |

केन्द्रक की खोज किसने की


कोशिका  केन्द्रक की खोज :- रॉबर्ट ब्राउन ने 1831 में केन्द्रक की खोज की. यह आकार में गोल, अंडाकार, घने गहरे रंग का जीवद्रव्य का एक विशेष भाग है।

Function Of Nucleus In Hindi


कोशिकीय केंद्रक की संरचना :- 

(i) केन्द्रक-कला :- यह प्लाज्मा झिल्ली की भांति दोहरी झिल्ली की बनी होती है एवं केन्द्रक के चारों ओर एक आवरण बनाती है। प्रत्येक झिल्ली लाइपो प्रोटीन से बनी एक इकाई कला होती है। प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में केन्द्रक-कला या तो अविकसित होती है या होती ही नहीं। प्लाज्मा झिल्ली की तरह केन्द्रक झिल्ली वरणात्मक पारगम्य होती है। यह केन्द्रक तथा कोशिका द्रव्य के बीच पदार्थों के आवागमन को नियंत्रित करती है।

(ii)  केंद्रिका :- केन्द्रिका की खोज सर्वप्रथम फोंटाना ने 1781 में की, तत्पश्चात बोमेन ने 1840 में इसे न्यूक्लिओलस नाम दिया। केन्द्रक के अंदर एक या दो केन्द्रिकाएं होती हैं। ये किसी झिल्ली के अभाव में सीधे केन्द्रक द्रव्य के संपर्क में रहती है। केन्द्रिकाएं प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में नहीं पाई जाती हैं तथा कोशिका विभाजन के समय गायब हो जाती है। केन्द्रिका में प्रोटीन (85%), आर.एन.ए (10%) तथा डी.एन.ए (5%) होता है।

(iii) केन्द्रक-द्रव्य :- केन्द्रक के मैट्रिक्स को केन्द्रक द्रव्य या केन्द्रक रस या कैरियर लिम्फ कहते है। यह न्यूक्लियोप्रोटीन का बना पारदर्शी, कोलाइडी, तरल पदार्थ होता है जो केन्द्रक-कला से घिरा रहता है। इसमें केन्द्रिका और क्रोमैटिन धागे के अतिरिक्त, एंजाइम, खनिज लवण, आर.एन.ए, राइबोसोम आदि पाए जाते हैं।

(iv) क्रोमैटिन धागे :- ये धागे एक-दूसरे के ऊपर फैलकर एक जाल सद्रश रचना बना लेते हैं जिसे क्रोमैटिन जालिका (Chromatin reticulum) कहते हैं, परन्तु यह वास्तविक जाल नहीं होता, क्योंकि प्रत्येक क्रोमैटिन धागे एक-दूसरे से प्रथक हो जाते हैं और सिकुड़कर छोटे व मोटे हो जाते हैं, इन्हें गुणसूत्र (chromosome) कहते हैं।

केन्द्रक का सर्वाधिक महत्वपूर्ण भाग क्रोमैटिन हैं, जो रसायनिक द्रष्टि से एक न्यूक्लियोप्रोटीन है, अर्थार्त जो न्यूक्लिक अम्ल और क्षारीय प्रोटीन के मिश्रण से बना है। क्षारीय प्रोटीन विशेष रूप से हिस्टोन (histone) है जो क्षारीय ऐमिनो अम्ल से बना होता है।

Kendrika Ki Khoj Kisne Ki


केंद्रिका :- केन्द्रिका की खोज सर्वप्रथम फोंटाना ने 1781 में की, तत्पश्चात बोमेन ने 1840 में इसे न्यूक्लिओलस नाम दिया। केन्द्रक के अंदर एक या दो केन्द्रिकाएं होती हैं। ये किसी झिल्ली के अभाव में सीधे केन्द्रक द्रव्य के संपर्क में रहती है। केन्द्रिकाएं प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में नहीं पाई जाती हैं तथा कोशिका विभाजन के समय गायब हो जाती है। केन्द्रिका में प्रोटीन (85%), आर.एन.ए (10%) तथा डी.एन.ए (5%) होता है।

केन्द्रक का कार्य


 कोशिका केन्द्रक के कार्य :- कोशिका केंद्रक के निम्न कार्य है। 

यह एक जीव के वंशानुगत लक्षणों को नियंत्रित करता है. यह कोशिकांग प्रोटीन संश्लेषण, कोशिका विभाजन, विकास आदि के लिए भी उत्तरदायी है।

• न्यूक्लियस में प्रोटीन और आरएनए (राइबो न्यूलिक एसिड) का संचयन करता है।

• केन्द्रक में प्रतिलेखन भी होता है जिसमें मैसेंजर आरएनए (mRNA) प्रोटीन संश्लेषण के लिए उत्पन्न होते हैं।

• आनुवंशिक सामग्री का संचयन करता है जिसमें लंबे और पतले डीएनए (डीऑक्सीरिबोन्यूक्लिक एसिड) के रूप में जीन, जिसे क्रोमैटिन भी कहा जाता है।

• केन्द्रक और शेष कोशिकाओं के बीच वंशानुगत अणुओं (डीएनए और आरएनए) का एक्सचेंज करता हैं।

• कोशिका विभाजन के दौरान, केन्द्रक में वर्णसूत्रों में क्रोमेटिन की व्यवस्था की जाती है।

• न्यूक्लियस में राइबोसोम (प्रोटीन फैक्ट्री) का उत्पादन भी होता है।

• परमाणु छिद्रों के माध्यम से विनियामक कारकों और ऊर्जा अणुओं का चयन परिवहन करता है।

अक्सर पूछे गए सवाल –

केन्द्रक कितने भाग होते हैं?

केन्द्रक के भाग
केन्द्रक कला ( Nuclear membrane )
केन्द्रक द्रव्य (Nucleoplasm / nuclear sap)
केन्द्रिका ( Nucleolus )
क्रोमेटिन धागे (Chromatin threads / chromatin fiber)

कोशिका का कौन सा अंगक बिजलीघर है और क्यों?

माइटोकॉण्ड्रिया को कोशिका का बिजलीघर अथवा ऊर्जा घर ( Power House ) कहा जाता है क्योंकि यह भोजन के ऑक्सीकरण तथा ऊर्जा उत्पादन का कार्य करता है।

पैरामीशियम में न्यूक्लियस की संख्या कितनी होती है?

पैरामीसीयम में दो केंद्रक होते हैं । एक macronucleus और दूसरा micronucleus कहलाता है ।

यह भी पढ़ें –

निषेचन किसे कहते है | चरण | द्विनिषेचन | Nishechan Kise Kahate Hain

माइटोकॉन्ड्रिया क्या है | माइटोकॉन्ड्रिया की खोज | Mitochondria Ki Khoj Kisne Ki

उत्तक संवर्धन क्या है | संवर्धन माध्यम | प्रकार | Utak Samvardhan Kya Hai

मानव कंकाल के बारे में संपूर्ण जानकारी तथा उसकी संरचना | Manav Kankal

हम आशा करते है कि हमारे द्वारा लिखा गया Nucleus In Hindi आपको पसंद आया होगा। अगर यह लेख आपको पसंद आया है तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ शेयर करना ना भूले। इसके बारे में अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Leave a Comment