द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय | Draupadi Murmu Biography In Hindi

Draupadi Murmu Biography In Hindi प्रिय मित्रों आज हम आपको द्रौपदी मुर्मू के बारे में विस्तार से बताएंगे। द्रौपदी मुर्मू एक महिला आदिवासी नेता है। जो कि अभी भारतीय जनता पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं। जब से भारतीय जनता पार्टी ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है तब से लोगों में द्रौपदी मुर्मू की जीवन के बारे में जानने की जिज्ञासा पैदा हो गई है। लोग द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय तथा उनके कार्यक्षेत्र के बारे में सभी जानकारियां हासिल करना चाहते हैं।

द्रोपति मुर्मू को भारत का 15 वा राष्ट्रपति चुना गया है। वह भारत की प्रथम आदिवासी राष्ट्रपति है। तथा साथ ही स्वतंत्र भारत में जन्म लेने वाली प्रथम राष्ट्रपति हैं।

इसलिए आज हमने हमारे इस लेख में द्रौपदी मुर्मू के जीवन के बारे में उनके व्यक्तित्व, परिवार, शिक्षा, राजनीतिक करियर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। हमारा यह लेख पढ़ने के बाद आपको Draupadi Murmu की पूर्ण जानकारी के बारे में पता लग जाएगा। 

Draupadi Murmu Biography In Hindi

Draupadi Murmu Biography In Hindi


द्रौपदी मुर्मू के परिवार, शिक्षा, राजनीतिक करियर के बारे में :-

नाम (Name)द्रौपदी मुर्मू
जन्म की तारीख (Date Of Birth)20 जून, 1958
जन्मस्थान (Birth Place)ओडिशा के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव
आयु (Age)64 वर्ष (2022)
लम्बाई (Height)5 फिट 4 इंच
पिता (Father Name)स्वर्गीय बिरंची नारायण टुडु
माता (Mother Name)
धर्म (Religion)हिन्दू
जाति (Caste)अनुसूचित जनजाति
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय
पति (Husband Name)स्व. श्याम चरण मुर्मु
संतान(Children)दो बेटे और एक बेटी (इतिश्री मुर्मु)
स्कूल (School)अपने इलाके के एक विद्यालय में
कॉलेज (College)भुवनेश्‍वर के रमादेवी महिला कॉलेज
शिक्षा  (Educational )कला स्नातक
रुचि (Hobby)समाज सेवा, गरीबों और दलितों की मदद करना
पेशा (Profession)राजनीतिज्ञ
राजनीतिक दल (Political Party)भारतीय जनता पार्टी

द्रोपदी मुर्मू का परिवारिक परिचय


द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव में हुआ था। इनके पिता जी का नाम स्वर्गीय बिरंची नारायण टुडु जी था। जोकि अपने गांव के मुख्य थे। द्रौपदी मुर्मू एक संताल आदिवासी परिवार से है।

द्रौपदी मुर्मू की शादी श्याम चरण मुर्मू से हुई। इन दोनों के तीन संताने थी जिनमें दो बेटे और एक बेटी हुई। इनकी बेटी का नाम इतिश्री मुर्मू हैं। दुर्भाग्यवश दोनों बेटों और उनके पति तीनों की अलग-अलग समय पर अकाल मृत्यु हो गयी।

द्रौपदी मुर्मू की शिक्षा


द्रौपदी मुर्मू की शिक्षा (Draupadi Murmu Career) : द्रौपदी मुर्मू अपनी प्राथमिक शिक्षा अपने इलाके के एक विद्यालय में पूरी की तथा ग्रेजुएशन भुनेश्वर शहर में मौजूद रामा देवी महिला कॉलेज में संपूर्ण की।

अपनी स्नातक शिक्षा पूर्ण होने के पश्चात है इन्होंने उड़ीसा सरकार में ही बिजली डिपार्टमेंट में एक जूनियर असिस्टेंट के तौर पर 1979 से 1983 तक नौकरी की। इसके बाद इन्होंने रायरंगपुर में स्थिति अरबिंदो इंटीग्रल एजुकेशन सेंटर में टीचर के रूप में कार्य किया।

द्रौपदी मुर्मू का राजनीतिक कैरियर


द्रौपदी मुर्मू का राजनीतिक करियर (Draupadi Murmu Political Career) :

  • द्रोपदी मुर्मू ने सन 1997 में भारतीय जनता पार्टी के साथ अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की।
  • द्रौपदी मुर्मू सन 1997 में रायरंगपुर नगर पंचायत से पहली बार पार्षद के लिए चुनाव लड़ा तथा वहां से चुनाव जीत कर एक पार्षद के रूप में राजनीतिक कैरियर की शुरुआत की।
  • इसी वर्ष 1997 में भारतीय जनता पार्टी एसटी मोर्चा का राज्य उपाध्यक्ष चुना गया।
  • उड़ीसा में यह भारतीय जनता पार्टी और बीजू जनता दल गठबंधन सरकार में 6 मार्च 2000 से 6 अगस्त 2002 तक वाणिज्य और परिवहन मंत्री के पद पर कार्य किया।
  • तथा 6 अगस्त 2002 से 16 मई 2004 तक मछली पालन और विकास राज्यमंत्री के रूप में कार्य किया।
  • द्रौपदी मुर्मू 2002 से 2009 तक भारतीय जनता पार्टी के एसटी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रही। तथा 2006 से 2009 तक उड़ीसा में भारतीय जनता पार्टी की एसटी मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रही।
  • द्रोपति मुर्मू उड़ीसा के मयूरभंज जिले की रायरंगपुर सीट से दो बार भारतीय जनता पार्टी की टिकट से विधायक भी बनी।
  • सन 2013 में फिर से इन्हें भारतीय जनता पार्टी के एसटी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य घोषित किया।
  • द्रौपदी मुर्मू सन 2015 में झारखंड की 9वीं राज्यपाल बनी। और यही नहीं वर्ष 2000 में जब से झारखंड राज्य का गठन हुआ है तब से अपना 5 साल का पूरा कार्यकाल (2015-2021) करने वाली यह झारखंड की पहली राज्यपाल भी बनी।
  • अब 21 जून 2022 को द्रौपदी मुर्मू को भारतीय जनता पार्टी ने भारत के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित किया गया। तो वहीं विपक्ष की तरह से यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है।

द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए नामित


21 जून 2022 को द्रौपदी मुर्मू को भारतीय जनता पार्टी ने भारत के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित किया गया। अगर यह राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत जाते हैं तो यह भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति व पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होगी। इससे पहले पहली राष्ट्रपति महिला प्रतिभा पाटिल थी। यह भारत की 16वे राष्ट्रपति हो सकती हैं।

जब NDA ने इनको अपनी पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित किया तो इनके बारे में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू ने अपना जीवन समाज की सेवा के लिए समर्पित किया है। तथा यह सरकार में अनेक पदों पर अपनी सेवा देने के साथ साथ इन्होंने गरीबों और दलितों का साथ दिया व उन्हें सशक्त बनाने के लिए अपनी संपूर्ण कोशिश की हैं। उनके पास समृद्ध अनुभव है और उनका कार्यकाल उत्कृष्ट रहा है। हमें विश्वास है कि वह देश की एक महान राष्ट्रपति होगी।

पुरस्कार


द्रोपदी मुर्मू को साल 2007 नीलकंठ पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ विधायक के रूप में प्राप्त हुआ है। यह पुरस्कार उड़ीसा विधानसभा के द्वारा दिया गया था |

FAQs


द्रौपदी मुर्मू कौन है?

द्रौपदी मुर्मू एक महिला आदिवासी नेता है। जो कि अभी भारतीय जनता पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं। जो की पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के खिलाफ 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति के चुनाव में लड़ेगी

झारखंड की पहली महिला राज्यपाल कौन है?

द्रोपदी मुर्मू

यह भी पढ़ें –

तुलसीदास का जीवन परिचय एवं रचनाएँ | Tulsidas Ka Jeevan Parichay

उमरान मलिक का जीवन परिचय | क्रिकेटर | Umran Malik Biography In Hindi

हम आशा करते है कि हमारे द्वारा लिखा गया Draupadi Murmu Biography In Hindi आपको पसंद आयी होगा। अगर यह लेख आपको पसंद आया है तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ शेयर करना ना भूले। इसके बारे में अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

1 thought on “द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय | Draupadi Murmu Biography In Hindi”

  1. बहुत ही अच्छा जीवन परिचय का वर्णन किया गया ।. द्रोपती मुर्मू भारत के लिए गर्व की बात है । आपका बहुत बहुत धन्यवाद इतनी रिसर्च करने के लिए।

    Reply

Leave a Comment