Aavesh Kise Kahate Hain : दोस्तों आज हम आप को आवेश किसे कहते हैं के बारे में लेख लिखा है। इस लेख में हमने आवेश किसे कहते हैं, आवेश का मात्रक, आवेश के प्रकार इत्यादी के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।
अक्सर कक्षा 9,10,11,12 के विद्यार्तियो को आवेश के बारे पूछा जाता है। इसलिए विद्यार्तियो की सहायता के लिए हमने Aavesh kya Hai लिखा है।

Table of Contents
Aavesh Kise Kahate Hain In Hindi
आवेश किसे कहते हैं :- जब कोई भी पदार्थ अपने सामान्य व्यवहार से अलग व्यवहार प्रदर्शित करने लग जाता है। अर्थात उसके कारण विद्युत क्षेत्र तथा चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न होने लगता है। पदार्थ के इस गुण को विद्युत आवेश कहते हैं।
अक्सर हम अपने दैनिक जीवन में देखते हैं कि जब कोई प्लास्टिक के स्केल को हम अपने सिर के बालों से रगड़ते है। तो रगड़ने के पश्चात हम उसको छोटे-छोटे कागज के टुकड़ों में पास लाते हैं। तो वह स्केल कागज के टुकड़ों को अपनी और आकर्षित करता है। कागज के टुकड़ों को अपने से चपे लेता है। तो यह घटना विद्युत आवेश के कारण होती है।
विद्युत आवेश के अन्य उदाहरण हमारे दैनिक जीवन में होते हैं। जैसे अंधेरे में टेरीकॉट के कपड़े को अपने शरीर से उतारते हैं तो उसमें बिजली की तरह चमक उत्पन्न होती है। यह सब घटनाएं विद्युत आवेश के कारण होती है।
विद्युतमय पदार्थ हो आवेशित पदार्थ भी कहा जाता है।
आवेश एक अदिश राशि है।
यह Q से प्रदर्शित करते हैं।
Vidyut Aavesh Ka Itihas
विद्युत आवेश का इतिहास :- लगभग 600 ईसा पूर्व ग्रीस देश के वैज्ञानिक थेल्स ने पाया कि एम्बर (रेजिनी पदार्थ) को रेशेदार ऊन से रगड़ा जाता है। तो वह पदार्थ छोटे-छोटे कागज के टुकड़ों तथा तिनकों या भूसे के टुकड़े को अपनी ओर आकर्षित करता है।
एम्बर को ग्रीक भाषा में इलेक्ट्रॉन (इलेक्ट्रॉन) के नाम से जाना जाता है। इसी घटना के कारण विद्युतिकी (electricity) का अविष्कार हुआ।
इसी तरह से एक अन्य वैज्ञानिक गिलबर्ट ने देखा कि एबोनाइट की छड़ को बिल्ली की खाल से तथा कांच की छड़ी को रेशम से रगड़ने पर यह छोटे-छोटे कागज के टुकड़ों या तिनकों को अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। तो इन पदार्थों को आवेशित पदार्थ कहते हैं।
पदार्थों द्वारा दूसरे हल्के पदार्थों को अपनी और आकर्षित करने का यह गुण घर्षण के कारण उत्पन्न होता है। अतः इस प्रभाव को घर्षण विद्युत प्रभाव कहते हैं।
Aavesh Ka SI Matrak
आवेश का SI मात्रक :- आवेश का SI मात्रक कूलाम है।
CGS मात्रक = स्टेट कुलाम या फ्रेंकलाइन [1 कुलाम = 3 x 10⁹ स्टेट कूलाम ]
1 कुलाम आवेश = 3 x 10⁹ esu आवेश = 1/10 emu आवेश = 1/10 ऐब कुलाम
esu = स्थिर वैद्युत इकाई
emu = विद्युत चुम्बकी इकाई
यह एक अदिश राशि है।
Aavesh Ke Prakar
आवेश के प्रकार :- आवेश मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं।
- धन आवेश
- ऋण आवेश
जब कोई दो वस्तुओं को आपस में रगड़ते हैं तो एक में ऋण आवेश तथा दूसरी में धन आवेश उत्पन्न होता है अर्थात दोनों वस्तुओं पर उत्पन्न आवेशों की प्रकृति एक दूसरे के विपरीत होती है।
उदाहरण- यदि काँच को रेशम के साथ रगड़ा जाय तो काँच में धन आवेश उत्पन्न होता है, लेकिन यदि काँच को रोआँ से रगडा जाय तो काँच में ऋण आवेश उत्पन्न होगा।
सजातीय आवेशों में प्रतिकर्षण होता है अर्थात धन आवेशित वस्तुएँ एक-दूसरे को प्रतिकर्षित करती है। और ऋण आवेशित वस्तुएँ भी एक-दूसरे को प्रतिकर्षित करती है। विजातीय आवेशों में आकर्षण होता है अर्थात एक धन आवेशित वस्तु और एक ऋण आवेशित वस्तु में आकर्षण होता है।
Aavesh Ke Gundharm
आवेश के गुणधर्म :- आवेश के निम्न गुणधर्म है।
- आवेश संरक्षण का नियम :- इस नियम के अनुसार आवेश को न तो पैदा किया जा सकता है और ना ही नष्ट किया जा सकता है अर्थात पूरा आवेश संरक्षित रहता है। पूरे विलगित निकाय में आवेश सदैव संरक्षित रहता है।
- आवेश का क्वाण्टीकरण :- जब दो कुचालक पदार्थ को आपस में रगड़ आ जाता है तो इलेक्ट्रॉनों के आदान-प्रदान के कारण उन पदार्थों पर आवेश उत्पन्न होता है। इलेक्ट्रॉनों का आदान-प्रदान सदैव पूर्ण संख्या में होता है। न्यूनतम आदान-प्रदान एक इलेक्ट्रॉन का हो सकता है। अतः किसी वस्तु पर आवेश इलेक्ट्रॉन के आवेश का पूर्ण गुण होता है।
- विद्युत आवेश निर्देश तंत्र के चुनाव से स्वतंत्र होता है। अर्थात किसी वस्तु पर आवेश परिवर्तित नहीं होता है। किसी कण पर विद्युत आवेश का मान वेग पर निर्भर नहीं करता है।
- किसी निकाय पर कुल आवेश का मान उसमें उपस्थित सभी आवेशों के बीजगणितीय योग के बराबर होता है।
यह भी पढ़ें –
विद्युत धारा क्या है | प्रकार | मात्रक | मापन | Vidyut Dhara Kise Kahate Hain
ओम का नियम क्या है | सूत्र | ओम के नियम की व्युत्पत्ति | Om Ka Niyam Kya Hai
विद्युत फ्लक्स क्या है | सूत्र | मात्रक | विमीय सूत्र | Vidyut Flux Kya Hai
गौस का नियम क्या है | महत्वपूर्ण बिंदु | कथन एवं विवरण | Gaus Ka Niyam
हम आशा करते है कि हमारे द्वारा लिखा गया Aavesh Kise Kahate Hain आपको पसंद आयी होगा। अगर यह लेख आपको पसंद आया है तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ शेयर करना ना भूले। इसके बारे में अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
Nice
Thanks Jitendra Jii
Too good..🙏👍
Thanks Rahul Jii
I just added this page to my favorites. I enjoy reading your posts. Tyvm!
thank you sir